"भाई पहले जैसा क्यों नहीं रहा?" – एक बड़े भाई का दर्द और समाधान की कहानी

"भाई पहले जैसा क्यों नहीं रहा?"

ये सवाल मुझे रोज़ परेशान करता था। पहले हम एक-दूसरे के साथ बहुत हँसते थे, खेलते थे, हर बात शेयर करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वो चुपचाप रहने लगा था… ना किसी से बात करता, ना खेलने में मन लगता, और हर छोटी बात पर गुस्सा हो जाता।

मैंने पापा-मम्मी से बात की, लेकिन उन्होंने कहा, “बड़ा हो रहा है, ऐसे ही होता है।”
मुझे ऐसा नहीं लगा। एक दिन रात को मैंने धीरे से उसके कमरे में जाकर पूछा –
"तू मुझसे बात क्यों नहीं करता अब?"

पहले तो वो चुप रहा। फिर धीरे से बोला,
"भाई तू तो अब हमेशा फोन में रहता है, पहले तो मेरी बातें सुनता था। अब मैं अकेला feel करता हूँ।"
बस, ये सुनकर मेरे पैरों तले ज़मीन खिसक गई। मैं तो खुद सोच रहा था कि वो दूर हो रहा है, जबकि असल में मैं ही पहले से दूर हो गया था…

उस दिन के बाद मैंने तय किया –
हर दिन उसका समय दूंगा, उसकी बातें सुनूंगा, और उसकी भावनाओं को समझने की कोशिश करूंगा।

कुछ ही हफ्तों में सब बदल गया। वो फिर से खुलकर हँसने लगा, बात करने लगा, और अब वो भी मुझे अपनी बातें सबसे पहले बताता है।


MORAL:

छोटे बदलाव, बड़ा फर्क ला सकते हैं।
कभी-कभी सामने वाले के गुस्से या चुप्पी के पीछे सिर्फ़ attention और emotion की कमी होती है।
अपने करीबियों से connect करना, उनसे सिर्फ पूछना "क्या हुआ?" – यही असली care है।  



CONVERSATION

0 Comment:

Post a Comment

💬 "Kya aapne bhi kabhi aisa feel kiya hai jaise meri story mein likha hai?
Aapke ek honest comment se mujhe nahi, kisi aur ko clarity mil sakti hai.
✨ Apni real feeling likhna niche comments mein – main har ek reply zaroor padhunga.
Let’s connect real to real, not reel to reel. ❤️"

Back
to top